बच्चों के अधिकारों को लेकर शिविर का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक

Pakur:में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर विधिक जागरूकता...

Pakur:में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर विधिक जागरूकता एवं विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पाकुड़ न्यायमंडल के प्रशासनिक न्यायाधीश सह न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय संजय प्रसाद, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डीएलएसए  दिवाकर पांडे, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष, डीएलएसए, मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, डीएलएसए, अनुदीप सिंह, फैमिली जज  रजनीकांत पाठक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा तथा बार एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार ओझा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही बाल संरक्षण, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो अधिनियम एवं कानूनी सहायता संबंधी प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल संरक्षण एवं बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त चौकीदारों की टीम द्वारा बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट एवं बाल संरक्षण से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों की तस्करी, बाल विवाह एवं यौन अपराधों जैसे गंभीर विषयों पर प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा.

AlsoRead:कोडरमा में युवाओं को एकजुट करने की तैयारी, 25 मई को युवा राजद की अहम बैठक: मनोज रजक

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *