Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भेयाडीह गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 58/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

स्कूल जाने निकली थी लड़की, तभी से लापता
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की 20 मई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह लापता है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और लड़की की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. हालांकि, फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
संवेदनशीलता के साथ चल रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है तथा परिवार की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.
ALSO READ: RSETI जामताड़ा में महिलाओं के बीच NTEP जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
