Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में करोड़ों के ट्रेजरी घोटाले की जांच करने रांची से पहुंची पांच सदस्यीय टीम

Bokaro:में करोड़ों के कथित ट्रेजरी घोटाले की जांच रफ्तार पकड़ रही है ,इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार...

Bokaro:में करोड़ों के कथित ट्रेजरी घोटाले की जांच रफ्तार पकड़ रही है ,इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम रांची से बोकारो पहुंची. सर्किट हाउस के सभा कक्ष में टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है. टीम ने अपने डाउट्स क्लियर करने के लिए रिकवायर्ड अफसरों से भी बात की.

2022 से अब तक के संदिग्ध भुगतान की फाइलें खंगाल रही है जांच टीम

पांच सदस्यीय टीम 2022 से अब तक की सभी भुगतान वाउचर, बिल, आवंटन पत्र और बैंक स्टेटमेंट की जांच कर रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि किस मद में कितनी राशि निकाली गई भुगतान किसे किया गया. इसमें जो संदिग्ध लेनदेन वाले दस्तावेज है, उसे अलग किया जा रहा है.

जिला के आला अधिकारियों संग की बैठक  

जांच टीम बोकारो पहुंचने के उपरांत सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक में बोकारो उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत ट्रेजरी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इधर एक ट्रक में भरकर दस्तावेज उपलब्ध कराएं गए, जिसका अध्ययन जांच टीम बारीकी से करने में जुट गई.

क्या है मामला

बोकारो ट्रेजरी से फर्जी बिलों और दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये से अधिक की अवैध निकासी का आरोप है. मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया. सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए. शुरुआती जांच में कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. इसके बाद जांच की आंच बढ़ती जा रही है. उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए जिला एडमिनिस्ट्रेशन से कई तरह के दस्तावेजों की मांग हमारी टीम ने की थी. जिला प्रशासन द्वारा लगभग सारे दस्तावेज उपलब्ध कराई गई है. करीब 4-5 हजार दस्तावेज है. जिसका गहनता से अध्ययन किया जा रहा है. कंसर्न ऑफिसर से डाउट्स क्लेरिफिकेशन कर रहे हैं. जितने भी रिकवायर्ड ऑफिसर्स है, चाहे वो ट्रेजरी के हो, एसपी कार्यालय के हो या अन्य कार्यालय के हो हमारे डाउट्स पर उनसे बात की जा रही है. सभी दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपीज हम ले जा रहे हैं, जिसका अध्ययन करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर दोबारा आएंगे. अभी जांच चल रही है, ऐसे मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. ट्रेजरी कोर्ड, फाइनेंशियल डिपार्मेंट सहित तीन-चार चीजें हैं, जिन पर कहां-कहां वायलेंस हुए या नहीं इसकी गहनता से जांच जारी है.

AlsoRead:ऐलान: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *