Click Here
Click Here
Click Here

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से शादी की खुशियां मातम में बदली, एक घायल, हजारों रुपये और सामान जला

Koderma: जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं जब शादी से...

Koderma: जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं जब शादी से कुछ देर पहले घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और शादी के लिए रखा सामान सहित नगदी जलकर खाक हो गया.

दरअसल माधोपुर के रहने वाले दिलीप शर्मा की बड़ी पुत्री अंजली की शादी 30 अप्रैल को होनी है. जिसको लेकर दिलीप शर्मा द्वारा लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. घर में शादी को लेकर सबों में जोश और उमंग था और मेहमान भी घर में मौजूद थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

चाय बनाते वक्त हुआ हादसा, गैस लीकेज से लगी आग

दिलीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह मेहमानों ने चाय पीने की इच्छा जताई. चाय बनाने के दौरान हलवाई ने सिलेंडर का रेगुलेटर ऑन कर जैसे ही चूल्हे के पास माचिस जलाई, गैस लीकेज के कारण आग की चिंगारी सिलेंडर तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई.

सिलेंडर में आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

ALSO READ: सिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव,हत्या या आत्महत्या?

डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दिलीप शर्मा को भारी नुकसान हो चुका था. शादी के लिए रखा बेटी का जोड़ा, दूल्हे को देने के लिए रखा सूट और मेहमानों की विदाई के लिए रखे गए नए कपड़े जलकर खाक हो गए. खाद्य सामग्री के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए रखा लगभग 20 हजार रुपये नकद भी आग में जल गया.

आग बुझाने के दौरान दिलीप शर्मा के बड़े पुत्र शिवनारायण का हाथ भी झुलस गया. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और लाखों रुपये का नुकसान हो गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *