Click Here
Click Here
Click Here

प्यार का ‘हाई-वोल्टेज’ इम्तिहान : जब पिया को पुलिसिया पहरे से छुड़ाने मोबाइल टावर पर जा बैठी ‘लाडो ‘

Ranchi : कहते हैं प्यार जब परवान चढ़ता है, तो जमाना क्या… इंसान खुद अपनी जान की परवाह भूल जाता है. कुछ...

Ranchi : कहते हैं प्यार जब परवान चढ़ता है, तो जमाना क्या… इंसान खुद अपनी जान की परवाह भूल जाता है. कुछ ऐसा ही अनोखा, थोड़ा फिल्मी और बेहद साहसिक नजारा देखने को मिला धनबाद जिले में. यहां एक दीवानी प्रेमिका अपने रांझे को पुलिस की हिरासत से आजाद कराने और उसे अपना हमसफर बनाने के लिए मौत को गले लगाने से भी नहीं हिचकिचाई. अपने पिया के मिलन की खातिर वह गगनचुंबी मोबाइल टावर पर जा चढ़ी, मानो वह आसमान से ही अपने प्यार की सलामती की दुआ मांग रही हो.

डेढ़ घंटे तक थमी रहीं सांसें, ज़मीन पर मची रही अफरा-तफरी

यह पूरा वाकया धनबाद के गोमो क्षेत्र स्थित सिकलाइन इलाके का है. शाहरिया की रहने वाली देवंती कुमारी का दिल एक शादीशुदा युवक पर आ गया. मोहब्बत का सिलसिला चल ही रहा था कि निमियाघाट थाना पुलिस ने किसी मामले में उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया. अपने दिल के टुकड़े की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही देवंती बदहवास हो गई. प्यार में डूबी इस प्रेमिका को जब और कोई रास्ता नहीं सूझा, तो वह सीधे दौड़ती हुई एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जैसे ही लोगों ने एक युवती को टावर की ऊंचाइयों पर देखा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. करीब डेढ़ घंटे तक वहां सांसे रोक देने वाला हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

मेरे प्रेमी को छोड़ो और हमारी शादी कराओ

ज़मीन पर पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और मुखिया अहमद अली लगातार देवंती को नीचे आने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन प्यार की ज़िद के आगे सब बेअसर साबित हुआ. टावर के ऊपर से देवंती रोते-बिलखते हुए बस एक ही रट लगाते रही, मेरे प्रेमी को तुरंत रिहा करो और मेरी शादी उसी से करवाओ. वरना मैं नीचे नहीं आऊंगी. माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए हरिहरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा थी और हर कोई इस वीर जारा जैसी प्रेम कहानी के अंजाम को लेकर खौफ और कौतूहल में था.

मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू, अब जांच में जुटी पुलिस

काफी समझाने-बुझाने और पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार देवंती को सुरक्षित नीचे उतारा गया. नीचे आते ही पुलिस उसे सुरक्षा के मद्देनजर थाने ले गई और उसके परिजनों को सूचित किया. हरिहरपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर दयचंद हांसदा ने बताया कि युवती अब भी अपने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की ज़िद पर अड़ी है. फिलहाल परिजनों के आने का इंतज़ार किया जा रहा है, जिसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी.

 

ALSO READ : जेटेट में भोजपुरी-मगही की एंट्री को लेकर पांच मंत्रियों की कमेटी कल करेगी मंथन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *