Click Here
Click Here
Click Here

मई में OTT पर आएगा K-Drama का धमाका, रिलीज होंगी कई नई सीरीज

Newswave Desk: भारत में K-Drama का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और मिस्ट्री जैसी अलग-अलग जॉनर की वजह से...

Newswave Desk: भारत में K-Drama का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और मिस्ट्री जैसी अलग-अलग जॉनर की वजह से कोरियन ड्रामा हर तरह के दर्शकों को पसंद आ रहे हैं. ऐसे में मई के महीने में भी कई नए और दिलचस्प K-Drama अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

‘My Royal Nemesis’

हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज खास हो सकती है. प्यार, नोकझोंक और मजेदार ट्विस्ट से भरपूर 14 एपिसोड की यह सीरीज 8 मई को Netflix पर रिलीज होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

‘The Legend of Kitchen Soldier’

मिलिट्री बैकग्राउंड पर बनी इस कॉमेडी ड्रामा में सेना की जिंदगी से जुड़े मजेदार और इमोशनल पल दिखाए जाएंगे. 12 एपिसोड वाली यह सीरीज 11 मई को HBO Max पर स्ट्रीम होगी.

‘Azure Spring’

दोस्ती, प्यार और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर आधारित यह यूथ ड्रामा दर्शकों को इमोशनल सफर पर ले जाएगा. 6 एपिसोड की यह सीरीज 11 मई को Kocowa+, Viu और MBN+ पर रिलीज होगी.

‘The Wonderfools’

सुपरहीरो और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने वालों के लिए यह सीरीज खास हो सकती है. 8 एपिसोड की यह सीरीज 15 मई को Netflix पर आएगी.

‘Fifties Professionals’

एक्शन और कॉमेडी से भरपूर यह शो जिंदगी के नए पड़ाव और चुनौतियों की कहानी दिखाएगा. 12 एपिसोड वाली यह सीरीज 22 मई को Viki पर रिलीज होगी.

‘Re-Born Rookie’

मिस्ट्री और बिजनेस की दुनिया पर आधारित यह सीरीज सस्पेंस से भरपूर होगी. 12 एपिसोड की यह सीरीज 30 मई को Viki पर स्ट्रीम होगी.

अगर आप नए कंटेंट की तलाश में हैं, तो मई में रिलीज होने वाले ये K-Drama आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

ALSO READ: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी की तैयारी तेज

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *