छतरपुर में घरेलू विवाद के कारण व्यक्ति ने दी जान

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसवा गांव में रहने वाले 45 वर्षीय राम लगन यादव की जहरीला पदार्थ खाने से...

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसवा गांव में रहने वाले 45 वर्षीय राम लगन यादव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद को लेकर काफी तनाव में थे और इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुँची और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस जाँच कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: तपती लू का हमला: उत्तर भारत में 40°C पार तापमान, दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *