जामताड़ा में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

Jamtara: जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल...

Jamtara News
कार में लगी आग

Jamtara: जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां चलती ब्रेजा कार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया. हालांकि इस घटना में गाड़ी सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए.

चित्रा की ओर से जामताड़ा आ रही थी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रेजा कार चित्रा की ओर से जामताड़ा आ रही थी. इसी दौरान शेखपुरा गांव के पास अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा. बताया जा रहा है कि कुछ ही क्षणों में गाड़ी में आग भड़क उठी. स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और वाहन में सवार अन्य दो लोगों के साथ बाहर निकल गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार आग काफी तेजी से फैली, जिससे देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी. घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद चालक एवं अन्य दोनों लोग मौके से चले गए. आग लगने के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *