Click Here
Click Here
Click Here

गांजा तस्करों को सप्लाई देने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को ओडिशा...

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में SDPO धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 21 मार्च को जलडेगा थाना क्षेत्र के बांसजोर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राउरकेला से सिमडेगा आ रही ताज यात्री बस में छापेमारी की थी.

गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा

इस दौरान लव पांडेय नामक व्यक्ति को करीब 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि उसे यह गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी अश्विनी कुमार दिग्गल ने उपलब्ध कराया था. लव पांडेय की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था, जबकि गांजा सप्लायर अश्विनी कुमार दिग्गल फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच कर रही थी. तकनीकी सेल की सहायता से पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर ओडिशा से उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *