बख्तियारपुर से मोकामा तक बनेगी चकाचक सड़क, 45 KM प्रोजेक्ट से सफर होगा आसान

News Desk: बिहार में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है. अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण...

News Desk: बिहार में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है. अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर सड़कें तैयार की जा रही हैं. इसी क्रम में बख्तियारपुर के करजान से बाढ़ होते हुए मोकामा बाटा चौक तक की सड़क को चौड़ा और दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे सफर आसान होगा.

45 किलोमीटर लंबी सड़क, 250 करोड़ की लागत

इस सड़क की कुल लंबाई करीब 45 किलोमीटर होगी. इसके निर्माण और चौड़ीकरण पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. संभावना है कि यह प्रोजेक्ट अगले साल अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा. यह मार्ग पहले पुराने एनएच-31 का हिस्सा रहा है.

इन इलाकों से होकर गुजरती है सड़क

यह सड़क करजान (बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के पास) से शुरू होकर बाढ़, पंडारक, मोर और शिवनार होते हुए मोकामा तक जाती है. इस मार्ग के बेहतर होने से कई क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा.

ALSO READ: ED VS POLICE: CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज 

प्रगति यात्रा में हुई थी घोषणा

इस सड़क के चौड़ीकरण और सुधार की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 फरवरी 2025 को पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान की थी. इसके बाद इस परियोजना को गति मिली.

सड़क की चौड़ाई में बढ़ोतरी

पहले इस सड़क की चौड़ाई करीब 7.5 मीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 मीटर किया जा रहा है. इससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा.

सितंबर 2025 में शुरू हुआ था काम

सड़क के निर्माण और सुधार का काम सितंबर 2025 में शुरू हुआ था. निर्धारित समय के अनुसार इसे अगले साल अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कनेक्टिविटी होगी बेहतर, जाम से मिलेगी राहत

इस सड़क के बन जाने से बख्तियारपुर, मोकामा, बेगूसराय और खगड़िया के बीच संपर्क बेहतर होगा. साथ ही पुराने एनएच-31 पर लगने वाले भारी जाम से भी लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *