पाकुड़ की बेटी बनी जिला टॉपर: ऋतु कुमारी ने 95.80% अंक हासिल कर रचा इतिहास, IAS बनने का सपना

PAKUR: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के तालपहाड़ी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा ऋतु कुमारी ने झारखंड जैक मैट्रिक परीक्षा में 95.80 प्रतिशत...

PAKUR: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के तालपहाड़ी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा ऋतु कुमारी ने झारखंड जैक मैट्रिक परीक्षा में 95.80 प्रतिशत (479 अंक) हासिल कर जिला टॉपर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

साधारण परिवार से बड़ी उपलब्धि

ऋतु कुमारी, पवन साहा और नीलम देवी की पुत्री हैं. उनके पिता किसान हैं और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. साधारण परिवार में पली-बढ़ी ऋतु ने मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की है.

गांव से शुरू हुई पढ़ाई

ऋतु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तालपहाड़ी मध्य विद्यालय से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तालपहाड़ी से ही 9वीं और 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की. उनका परीक्षा केंद्र लिट्टीपाड़ा में था, जहां से उन्होंने जिला टॉप किया.

विषयवार शानदार प्रदर्शन

उन्होंने हिंदी में 94, गणित में 96, विज्ञान में 91, सामाजिक विज्ञान में 99 और गृह विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए.

मेहनत और सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

ऋतु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित कक्षाओं को दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और सेल्फ स्टडी को सबसे अहम बताया.

Also Read: रांची में मंदिर के पास दो-दो हत्याओं से हड़कंप, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला

IAS बनने का सपना

भविष्य को लेकर ऋतु का लक्ष्य बड़ा है. वह IAS बनकर समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं.

छात्रों के लिए संदेश

वर्तमान में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ऋतु ने संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और सेल्फ स्टडी के बल पर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *