Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जिस घर से किया चोरी, उसी के मालिक के भाई को सामान बेचने पहुंचा चोर, भीड़ ने जमकर की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Dhanbad: जिले के बलियापुर बाजार में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया. एक चोर चोरी किया हुआ टुल्लू पंप...

Image: AI Generated

Dhanbad: जिले के बलियापुर बाजार में  चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया. एक चोर चोरी किया हुआ टुल्लू पंप बेचने के लिए किसी और के पास नहीं, बल्कि उसी पीड़ित परिवार के सदस्य के पास पहुंच गया, जिसके घर उसने चोरी की थी. संदेह होने पर जब चोर की करतूत का भंडाफोड़ हुआ, तो आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय पाल के रूप में हुई है.

एक सप्ताह पहले घर का ताला तोड़कर उड़ाये थे पंखे और पंप:

जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पूर्व बलियापुर के डांगेपाड़ा न्यू कॉलोनी स्थित साधु पाल के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोला था. चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे चार पंखे और एक टुल्लू पंप चोरी कर लिया था. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार अपने स्तर पर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रहा था.

सौदा तय हुआ, एडवांस दिया और खुल गई पोल:

रविवार को इस पूरे मामले में उस वक्त नाटकीय मोड़ आया, जब आरोपी विजय पाल चोरी किया गया टुल्लू पंप बेचने के लिए बलियापुर बाजार आया. किस्मत का खेल देखिए कि वह इस पंप को बेचने के लिए पीड़ित साधु पाल के बड़े भाई माधव पाल के पास ही चला गया. माधव पाल को संयोग से टुल्लू पंप की जरूरत थी, इसलिए दोनों के बीच पंप खरीदने का सौदा तय हो गया. सौदे के मुताबिक माधव पाल ने आरोपी को एडवांस के रूप में कुछ रुपये भी दे दिए. 

Read Also: चाईबासा: घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गांव-गांव होगी ग्राम सभा: मानकी मुंडा संघ

भाई ने पहचाना अपना पंप, भीड़ ने सिखाया सबक:

इसके बाद विजय पाल जब टुल्लू पंप लेकर माधव पाल को देने पहुंचा तो पंप देखकर माधव पाल को कुछ शक हुआ. उन्होंने बिना देरी किए तुरंत अपने छोटे भाई साधु पाल को बाजार बुला लिया. मौके पर पहुंचे साधु पाल ने देखते ही अपने घर से चोरी हुए टुल्लू पंप को पहचान लिया. सामान की पहचान होते ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने आरोपी विजय पाल को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी विजय पाल को भीड़ से बचाकर चोरी के टुल्लू पंप के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *