Click Here
Click Here
Click Here

छत्तरपुर में बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, भारी बवाल के बाद प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम

Palamu : पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो...

Palamu : पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शिल्दाग पंचायत स्थित बाकी नदी पुल के पास की है, जहां अनियंत्रित “धर्मवीर” बस ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान जमुआ बिशनपुर निवासी जितेंद्र भुइयां के रूप में हुई है, जो राजदेव भुइयां के पुत्र बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने बस संचालकों और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Also Read : JTET में भोजपुरी-मगही की एंट्री पर महामंथन : क्षेत्रीय पहचान और रोजगार के बीच संतुलन की बड़ी परीक्षा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *