स्टाइल और मजबूती का नया कॉम्बो: बाजार में छातों की आई नई रेंज

News Wave Desk:मॉनसून से पहले बाजार में रंग-बिरंगे छातो की नई रेंज ने दस्तक दे दी है. अब छाता सिर्फ बारिश से...

News Wave Desk:मॉनसून से पहले बाजार में रंग-बिरंगे छातो की नई रेंज ने दस्तक दे दी है. अब छाता सिर्फ बारिश से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सुविधा, मजबूती और स्टाइल का कॉम्बो बन गया है. इस बार ग्राहकों के पास चुनने के लिए कई खास विकल्प हैं.

कॉम्पैक्ट या फोल्डिंग छाता

सबसे ज्यादा बिकने वाला यह छाता 2 या 3 तह में मुड़ जाता है. छोटा होने की वजह से बैग या पर्स में आसानी से आ जाता है.  रोज़ाना ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है.

स्टिक या लॉन्ग छाता

यह छाता मुड़ता नहीं है. हुक वाले हैंडल के साथ आने वाला यह मॉडल फोल्डिंग छातों से ज्यादा मजबूत है.

गोल्फ छाता

60 से 68 इंच तक चौड़ा यह छाता दो लोगों को आसानी से कवर कर लेता है. डबल-कैनोपी डिज़ाइन की वजह से तेज आंधी में भी नहीं पलटता. बारिश के अलावा गोल्फ कोर्स धूप से बचने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता हैं.

बबल या ट्रांसपेरेंट छाता

 

गुब्बारे जैसे आकार वाला यह पारदर्शी छाता पीवीसी से बनता है. स्टाइलिश लुक के वजह से  यह अंब्रेला युवाओं की पहली पसंद बन रहा है.

ऑटोमैटिक या रिवर्स छाता

एक बटन दबाते ही खुल जाता है और बंद हो जाता है. रिवर्स मॉडल बंद होते समय उल्टा मुड़ जाता है, जिससे भीगा हिस्सा अंदर रहता है और पानी नहीं टपकता.

 पैटियो या गार्डन छाता

बड़े साइज़ का यह छाता स्टैंड के साथ जमीन या टेबल में फिक्स होता हैं.  बगीचे, कैफे और आंगन में धूप-बारिश दोनों से बचाव के लिए इस्तेमाल होता हैं.

 पैरासोल

यह छाते का हल्का और पारंपरिक रूप हैं. से बारिश नहीं, बल्कि तेज धूप और यूवी किरणों से बचने के लिए डिज़ाइन किया गया है, फैशन एक्सेसरी के तौर पर भी यह लोकप्रिय हैं.

दुकानदारों के अनुसार, बाजार में 200 रुपये के बेसिक फोल्डिंग छाते से लेकर 3000 रुपये के प्रीमियम विंडप्रूफ मॉडल तक उपलब्ध हैं. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि खरीदारी से पहले अपनी जरूरत तय कर लें रोजाना इस्तेमाल के लिए कॉम्पैक्ट, तेज हवा के लिए विंडप्रूफ और परिवार के लिए गोल्फ अंब्रेला बेहतर रहेगा.इस तरह आप रंग- बिरंगे छाता खरीद कर आप गर्मी और बरसात से बच सकते हैं.

ALSO READ: आंखों का श्रृंगार या सुरक्षा कवच? जानिए काजल लगाने के पीछे का विज्ञान और परंपरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *