Gumla: गुमला जिला के सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 18 वर्षीय युवक के द्वारा चॉकलेट खिलाने के बहाने खेत की ओर ले जाकर ढाई साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर खुद से उसे घर लेकर पहुंचा. इसके बाद सदर अस्पताल में फिलहाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है ओर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं पीडित बच्ची की मां ने जानकारी देते हुए बताया की उसके पति कर्नाटक में मजदूरी करते हैं और वह गांव में रहकर बच्चे का पालन पोषण करती है. अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले बुढ़ी कर्मा का त्यौहार मनाने के लिए आई थी.

घटना के विषय में जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार के रात के करीब 9 बजे गांव का एक पड़ोसी का लगभग 18 वर्षीय आकाश उरांव नामक युवक के द्वारा घर में पहुंच कर ढाई साल की उसकी बच्ची को बहलाते फुसलाते हुवे चॉकलेट खिलाने के बहाने बाहर ले गया और एक सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करने लगा.
आरोपी ने गुनाह किया कबूल
इसके बाद बच्ची रोने लगी और स्थिति बिगड़ने पर बेहोस ही गई. जसे देख जिसके बाद है डर से वह खुद लहूलुहान कपड़े फटे अवस्था में घर लेकर बच्ची को पहुंचा और तरह तरह के बहाने बनाने लगा. इसके बाद लोगों को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए वारदात का खुलासा किया. आरोपी गांव के बाजार में शराब का सेवन कर नशे की हालत में था. इसके बाद बच्ची को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है और इसकी सूचना पुलिस को दी गई साथ ही आरोपी को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ: चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, 30 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी; 6 गंभीर रेफर
