Palamu: हुसैनाबाद के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां माइंस के गहरे गड्ढे में भरे पानी में एक युवक डूब गया है. लापता युवक की पहचान पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार के रूप में हुई है. सूचना के मुताबिक, लवकुश पानी में उतरा था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा.

पुलिस और ग्रामीण तलाश अभियान में जुटे
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं और पुलिस स्थानीय स्तर पर खोजबीन में जुट गई है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है. युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तलाश अभियान लगातार जारी है.
