गर्मी में राहत देने वाला आम पन्ना: स्वाद, सेहत और ताजगी का बेहतरीन मेल

NewsWave Desk : भारतीय घरों में प्राचीन समय से आम पन्ना गर्मी के मौसम का प्रिय पेय रहा है. आसान सामग्री और...

NewsWave Desk : भारतीय घरों में प्राचीन समय से आम पन्ना गर्मी के मौसम का प्रिय पेय रहा है. आसान सामग्री और झटपट बनने वाली इस ड्रिंक को बच्चों से लेकर बड़े सभी पसंद करते हैं. खास बात यह है कि यह हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी.गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आम पन्ना एक बेहतरीन पारंपरिक पेय है. यह न केवल पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि शरीर को हाईड्रेटेड भी रखता है और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी लड़ने में मदद करता है.

आम पन्ना के लिए जरूरी सामग्री:

आम पन्ना बनाने के लिए आपको 5 मध्यम आकार के कच्चे आम, 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक, 1 टेबलस्पून सौंफ, छिला और कटा अदरक का छोटा टुकड़ा, 1⅓ कप चीनी और एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियां चाहिए. मसाले के लिए 1 टेबलस्पून जीरा, 2-3 हरी इलायची, 8-10 काली मिर्च , बर्फ के टुकड़े , ठंडा पानी और स्वादानुसार नमक लें.

आम पन्ना बनाने की सामान्य विधि

आम पन्ना का गाढ़ा गूदा (पल्प) तैयार करने के मुख्य रूप से दो तरीके हैं:

उबालकर :कच्चे आमों को (पूरा, छीला हुआ या टुकड़ों में काटकर) पानी में तब तक उबाला जाता है, जब तक वे पूरी तरह से नरम न हो जाएं.

भूनकर :कच्चे आमों को सीधे खुली आंच में भुना जाता हैं, जब तक छिलका जलकर काला न हो जाए और गूदा नरम न हो जाए.

जब आम पूरी तरह पक जाएं और ठंडे हो जाएं, तब— आम का गूदा निकाल लें और छिलका व गुठली हटा दें. इस गूदे को जरूरी सामग्री के साथ मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड या मसल लें. इस तरह यह गाढ़ा मिश्रण (आम पन्ना सिरप) तैयार हो जाता हैं जो कई दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है. परोसने के लिए, इस पल्प या सिरप को ठंडे पानी में घोलें, बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाएं. अगर आप चाहें तो मिश्रण को छान भी सकते हैं, यह आपकी पसंद के अनुसार है.

गर्मियों में यह पेय न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. तो इस मौसम में जरूर ट्राई करें आम पन्ना और पाएं सेहतमंद ताजगी का एहसास.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *