RIMS की जमीन बेचने वाले पावर होल्डर प्रमोद कुमार के खिलाफ ACB ने लिया वारंट

Ranchi : रिम्स ( RIMS ) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जी खरीद बिक्री करने के आरोपी प्रमोद कुमार महतो...

Ranchi : रिम्स ( RIMS ) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जी खरीद बिक्री करने के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की मुश्किले बढ़ने वाली हैं. ACB ने उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट ले लिया है. जिसके बाद प्रमोद ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है. जिस पर रांची ACB की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने ACB की ओर से पेश की गई केस डायरी का अवलोकन करने और मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख मुकर्रर की है.

फरार चल रहा है प्रमोद

प्रमोद कुमार महतो लैंड ब्रोकर है और जिस पावर के जरिये रिम्स की भूमि की खरीद बिक्री हुई है उसका पावर होल्डर प्रमोद महतो ही है. एसीबी के वारंट लेने से प्रमोद के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी के डर से प्रमोद फरार चल रहा है. इस मामले में 16 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी एसीबी की रडार पर हैं. इस संबंध में ACB ने कांड संख्या 1/2026 दर्ज की गयी है.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : विदेश फरार गैंगस्टरों पर कसेगा शिकंजा : इंटरपोल-NCB ने 4 श्रेणियों में बांटा, CID ने 24 जिलों के SP से मांगी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *