टेंडर घोटाला के आरोपी उमेश कुमार और अजय तिर्की ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय तिर्की और इंजीनियर सुपरिंटेंडेंट उमेश कुमार ने शनिवार...

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय तिर्की और इंजीनियर सुपरिंटेंडेंट उमेश कुमार ने शनिवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है.

जमानत की शर्तें तय

अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर उमेश कुमार और अजय तिर्की की याचिका मंजूर की.

Also Read: लातेहार में नए उपायुक्त की तैनाती, IAS संदीप कुमार को सौंपी गई कमान

ED की चार्जशीट और समन

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है.

जांच प्रक्रिया जारी

मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक कई आरोपियों ने सरेंडर किया है और उन्हें बेल मिल गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *