आदर्श फाउंडेशन ने बिरहोर कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई शपथ

Koderma: आदर्श फाउंडेशन की ओर से कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के ग्राम पंचायत ढोढाकोला स्थित बिरहोर कॉलोनी (सितवा जमुनिया) में एक...

आदर्श फाउंडेशन
आदर्श फाउंडेशन ने बिरहोर कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान

Koderma: आदर्श फाउंडेशन की ओर से कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के ग्राम पंचायत ढोढाकोला स्थित बिरहोर कॉलोनी (सितवा जमुनिया) में एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संस्था द्वारा आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के सदस्यों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सामूहिक शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से स्वच्छता के इस जन-संदेश को हर घर तक पहुंचाने की अपील की गई.

जानिए क्या सलाह दी गई ग्रामीणों को 

साथ ही, दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अमल करने का आग्रह किया गया. ​बरसात में सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर दिए गए ये अहम निर्देश: बरसात के मौसम में जहरीले सांपों और अन्य खतरनाक जीवों का आतंक बढ़ जाता है. इसलिए लोग अंधेरे में बाहर न निकलें, नंगे पांव घर से बाहर जाने से बचें और बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सचेत रहें. ​स्वच्छ जल: जलाशयों, नदियों या खुले नालों में स्नान करने से परहेज करें.

बीमारियों से बचने के लिए पानी को हमेशा उबालकर ही पिएं

मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पानी को हमेशा उबालकर ही पिएं. बीमारी को छुपाएं नहीं, तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह: सुरेंद्र त्रिपाठी ​आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बिरहोर परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां बहुत तेजी से पांव पसारती हैं. यदि परिवार में किसी को भी लगातार खांसी या बुखार की शिकायत हो, तो उसे बिल्कुल न छुपाएं. तुरंत नजदीकी उप-स्वास्थ्य केंद्र (ढोढाकोला) जाकर डॉक्टरों से सलाह लें.

स्थिति गंभीर होने पर बिना किसी संकोच के एम्बुलेंस बुलाएं और सदर अस्पताल जाएं. आदिम जनजाति परिवारों को अब अपनी झिझक छोड़कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाना होगा.  सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सचिव (आदर्श फाउंडेशन)​ इस जागरूकता अभियान से बिरहोर समुदाय के लोगों में अपने स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर एक नई चेतना देखने को मिली.

ALSO READ: सदर अस्पताल कोडरमा में 30 लाख से अधिक के भुगतान पर सवाल, स्थानांतरण के बाद भी हुआ RTGS-NEFT

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *