Click Here
Click Here
Click Here

जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, रांची में हुई बैठक

15 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर Ranchi : 10 मई को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग)...

15 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर

Ranchi : 10 मई को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक और एसडीओ सदर कुमार रजत ने संयुक्त रूप से की. बैठक में बताया गया कि परीक्षा रांची जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी. सभी केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की विशेष बैठक, पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी तथा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी और अनुमति प्राप्त सामान ही लेकर आएं. साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *