पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने सड़क जाम कर किया बवाल, पुलिस को करना पड़ा बल का प्रयोग

Kodarma:जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडीहा पंचायत के नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर...

Kodarma:जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडीहा पंचायत के नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर जैसे हीं शव परिजनों को सौंपा. परिजनों ने जयनगर स्थित सड़क पर शव रखकर कोडरमा- कोवाड़ मार्ग जाम कर दिया और जमकर बवाल किया. परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय. इस दौरान पुलिस को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा है.

ज्ञात हो कि नवविवाहिता 25 वर्षीय कोशिला कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका के भाई कुलदीप यादव ने बताया कि शादी में लगभग 8.5 लाख रुपये नगद व अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया था. आरोप है कि शादी के बाद से ही शेष दहेज राशि को लेकर मृतिका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि हाल ही में 85 हजार रुपये भी दिए गए थे, इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई. मृतिका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह मृतिका के मोबाइल से किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसमें कहा गया कि आपकी बहन की मौत हो गई है. जब घटना की विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो कॉल काट दिया गया और मोबाइल बंद आने लगा. सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में नवादा गांव पहुंचे, जहां घर के बरामदे में खटिया पर शव पड़ा मिला. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं.

मायके वाले का आरोप 

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि कोशिला कुमारी की गला घोंटकर हत्या की गई है. परिजनों के अनुसार मृतिका के गले पर निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार घटना से पहले घर में सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी बीच फांसी लगाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि घटना के वक्त किसी ने मृतिका को फंदे से लटका हुआ नहीं देखा. ऐसे में मामला पूरी तरह संदेहास्पद बना हुआ है. मृतिका का दो माह का एक छोटा बच्चा भी है, जिसकी मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

AlsoRead:BREAKING: अब थाना प्रभारियों के लिए FIR और फाइनल फॉर्म पर ई-साइन करना हुआ अनिवार्य, पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *