अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सालगांवकर, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज डेट आई सामने

Newswave Desk: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनकी पॉपुलर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’...

'Drishyam: The Conclusion'
Ajay Devgn to reprise the role of Vijay Salgaonkar; release date for 'Drishyam: The Conclusion' revealed.

Newswave Desk: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनकी पॉपुलर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

‘दृश्यम 3’ का नया नाम आया सामने

अजय देवगन ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने ‘दृश्यम 3’ के ऑफिशियल टाइटल का भी खुलासा किया. फिल्म का नाम ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ रखा गया है. पोस्टर में अजय देवगन का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, ‘मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरा परिवार है.’ फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के इस तीसरे पार्ट को इसका आखिरी चैप्टर बताया जा रहा है.

ALSO READ: पाकुड़: खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, चंदा चोरी पर उठाया सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *