विधायक जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, सदस्यता रद्द करने और माफी की मांग

Ranchi: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने...

Police - Association

Ranchi: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना के विरोध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की शाखा धनबाद ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ नाराजगी जताई है और मोर्चा खोल दिया है.

थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार का आरोप

पुलिस एसोसिएशन के अनुसार 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए थाना प्रभारी को गालियां दीं और बर्बाद करने की धमकी दी. इसके बाद 25 अगस्त को एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक के इस आचरण की कड़े शब्दों में निंदा की.

पुलिसकर्मियों के मनोबल पर असर का दावा

बरवाअड्डा थाना प्रभारी द्वारा जारी लिखित प्रतिवेदन के अनुसार, विधायक अपने समर्थकों के साथ थाना कार्यालय में जबरन घुस आए. वहां उन्होंने टेबल पर रखे कागजात और सामान को तितर-बितर कर दिया और थाना प्रभारी की नेमप्लेट भी तोड़ दी. इस घटना से धनबाद पुलिस के पुलिसकर्मियों का मनोबल गिरा है और वे डरे-सहमे हुए हैं.

ALSO READ: पलामू: JSLPS कार्यों की धीमी रफ्तार पर DC सख्त, छतरपुर BPM से मांगा स्पष्टीकरण

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ये है मुख्य मांगें

  • विधायकी रद्द हो… एक संवैधानिक पद पर रहते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार करने के कारण जयराम कुमार महतो की विधायकी रद्द करने की मांग की गई है.
  • प्राथमिकी दर्ज हो…ईमानदार पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में विधायक के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए.
  • सार्वजनिक माफी…विधायक अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से आम जनता और पुलिस बल के समक्ष माफी मांगें.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *