पाकुड़: खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, 14 हजार करोड़ के राजस्व पर उठाए सवाल

Pakur: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक और चंदा चोरी के मुद्दे को...

Pakur: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और विधेयक को लेकर कई सवाल उठाए.

बिना चर्चा विधेयक में संशोधन का आरोप

श्यामल किशोर सिंह ने आरोप लगाया कि संसद में बिना चर्चा किए ही खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक में संशोधन कर दिया गया. उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करती है.

14 हजार करोड़ के राजस्व पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि झारखंड में करीब 40 प्रतिशत खनिज संपदा है और इसी से राज्य को लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है. इस राशि का इस्तेमाल राज्य के विकास कार्यों में किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के हक को खत्म करना चाहती है.

विधेयक लागू हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि इस विधेयक को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी.

‘चंदा चोरी’ को लेकर जांच की मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस महासचिव ने कथित ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की.
ALSO READकैरालि स्कूल में NCC ट्रूप की शुरुआत, छात्रों में बढ़ेगा अनुशासन और नेतृत्व का गुण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *