Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, योग दिवस को लेकर राज्य सरकार का बड़ा आदेश जारी

Ranchi: आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 को पूरे राज्य में व्यापक और भव्य पैमाने पर सफल बनाने के लिए झारखंड सरकार ने...

School
स्कूल का सांकेतिक इमेज

Ranchi: आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 को पूरे राज्य में व्यापक और भव्य पैमाने पर सफल बनाने के लिए झारखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है. इस विशेष आयोजन के तहत राज्य के सभी कोटि के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय आगामी 20 जून (तीसरा शनिवार) और 21 जून 2026 (रविवार) को भी खुले रहेंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को इस संबंध में कड़ा दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है.

सुबह 7 से 9 बजे तक खुले रहेंगे स्कूल, शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

विभागीय सचिव के जारी इस आदेश के तहत 20 एवं 21 जून को राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक अनिवार्य रूप से खुलेंगे. इस निर्धारित समय में विद्यालय स्तर पर योग से जुड़ी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. योग दिवस संबंधी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है.

मध्याह्न भोजन का संचालन रहेगा बंद

पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है, कि इन दो विशेष दिनों (20 और 21 जून) को विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जाएगा. चूंकि स्कूल केवल 2 घंटे के विशेष योग सत्र के लिए सुबह खुल रहे हैं, इसलिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भी इसकी सूचना दे दी गई है. राज्य कार्यालय ने इस बार योग दिवस की मॉनिटरिंग को डिजिटल और हाईटेक कर दिया है. राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है, कि 21 जून को स्कूलों में आयोजित होने वाली योग गतिविधियों से संबंधित आंकड़ें, लाइव फोटोग्राफ्स और अन्य विवरणी को समेकित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची: प्लास्टिक के काले कारोबार का भंडाफोड़, 480 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *