Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : मुहर्रम के लिये पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू

Hazaribagh : मुहर्रम के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने 25 और...

नो-एंट्री

Hazaribagh : मुहर्रम के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने 25 और 26 जून 2026 को शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों के परिचालन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. जुलूस के दौरान चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही कई प्रमुख सड़कों पर नो-एंट्री लागू की गई है. पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रतिबंधित मार्गों पर निर्धारित समय के दौरान वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. प्रशासन ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

इन मार्गों पर नो-एंट्री

कब्रिस्तान चौक (खरियान) से नमस्कार चौक-दर्जी मोहल्ला-खान रोड तक वैकल्पिक मार्ग रेलवे क्रॉसिंग (ओवरब्रिज) मोड़ से सिरसी-दामोदीह रोड होते हुए रसूलीगंज होकर गंतव्य तक.
ग्वालटोली चौक से पानी टंकी चौक तक वैकल्पिक मार्ग: रेलवे क्रॉसिंग (ओवरब्रिज) मोड़ से सिरसी-दमोहाइड रोड होते हुए रसूलीगंज होकर आवागमन. इमली कोठी मोड़ से जाकिर हुसैन रोड तक वैकल्पिक मार्ग: चौपारण रोड झील मोड़ से विवेकानंद स्कूल की ओर और सिंगार रेस्ट हाउस मोड़ होकर.
बंशीलाल चौक से इमली कोठी तक वैकल्पिक मार्ग: बुधवा महादेव मंदिर चौक से पुराना बस स्टैंड मार्ग. इमली कोठी से बंशीलाल चौक तक वैकल्पिक मार्ग: इमली कोठी मोड़ से मिशन रोड होकर.
पानी टंकी मोड़ से ज्वेलटोली चौक तक वैकल्पिक मार्ग: पानी टंकी चौक से बुधवा महादेव चौक होकर. बंशीलाल चौक से सांसद मोड़ तक इस मार्ग पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. बड़ी बाजार चौक से अन्नदा चौक तक जुलूस के दौरान यातायात बंद रहेगा. सरदार चौक से पंचमंदिर चौक तक. इस मार्ग पर भी नो-एंट्री लागू रहेगी. छड़वा डैम से पलवल रोड तक वैकल्पिक मार्ग: कंचनपुर एवं काली मंदिर मार्ग होकर बिलौती टोला तक. इंद्रपुरी से कल्लू चौक तक वैकल्पिक मार्गः इंद्रपुरी से झील रोड होकर गंतव्य तक.

चार पहिया और तीन पहिया वाहनों पर रोक

मुुहर्रम जुलूस के दौरान निर्धारित मार्गों पर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से वाहन लेकर जुलूस मार्ग में प्रवेश नहीं करने की अपील की है.

प्रतिबंध का समय

पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह यातायात प्रतिबंध 25 जून 2026 से 26 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात्रि 12ः30 बजे तक प्रभावी रहेगा.

पुलिस की अपील

हजारीबाग पुलिस ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मुहर्रम पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है. सभी नागरिक प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी आपात स्थिति में निकटतम पुलिस अधिकारी या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के संवेदनशील एवं जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी तथा ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके.

 

ALSO READ : जैप-1 में पहुंचे सभी आला अधिकारी, मुख्यमंत्री के आते ही कार्यक्रम की होगी शुरुआत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *