Click Here
Click Here

स्वयं सहायता समूह के खाते से 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी, महिलाओं ने जांच की मांग उठाई

West Singhbhum : जिले के मनोहरपुर प्रखंड के रेंगालबेड़ा गांव स्थित शिल्पा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के बैंक खाते...

West Singhbhum :  जिले के मनोहरपुर प्रखंड के रेंगालबेड़ा गांव स्थित शिल्पा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के बैंक खाते से 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का आरोप लगाया है. मामले को लेकर समूह की सदस्याओं में नाराजगी है और उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. समूह की अध्यक्ष एतवारी लकड़ा ने बताया कि तिरला निवासी सुबानी लकड़ा और बैंक सहायक बेंजामिन पूर्ती ने उन्हें बैंक खाते में राशि आने की जानकारी दी थी. इसके बाद अध्यक्ष और सचिव को बैंक बुलाकर दो अलग-अलग दिनों में 49-49 हजार रुपये निकासी से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए. बाद में समूह को केवल 2 लाख रुपये नकद दिए गए.

खाते की जांच में सामने आया पूरा मामला

महिलाओं के अनुसार बाद में जानकारी मिली कि समूह के नाम पर 6 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत और वितरित दिखाया गया है. मामला तब और गंभीर हो गया जब बैंक प्रबंधक और बैंक सहायक समूह से 6 लाख रुपये ऋण राशि जमा करने की बात कहने पहुंचे. इस पर महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें केवल 2 लाख रुपये ही मिले हैं. इसके बाद समूह की सदस्याएं बैंक पहुंचीं और खाते की जांच करायी, जहां 6 लाख रुपये की निकासी दर्ज मिली. महिलाओं का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना 4 लाख रुपये की निकासी दिखाकर वित्तीय अनियमितता की गई है. मामले को लेकर मनोहरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. साथ ही इसकी लिखित सूचना जेएसपीएल कार्यालय, मनोहरपुर को भी दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *