Click Here
Click Here

तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक, टेंपो और कार की भिड़ंत में एक की मौत, 10 घायल; चार की हालत गंभीर

Tamar: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर प्रभानगर स्थित मामा होटल के समीप शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की...

तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा
तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा

Tamar: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर प्रभानगर स्थित मामा होटल के समीप शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. बाइक, टेंपो और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए. घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

भोज से लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खखसीडीह गांव के कई लोग एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर टेंपो से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार गोपेश्वर कुम्हार (52) अपने पुत्र राजू कुम्हार (26) के साथ घर लौट रहे थे. प्रभानगर स्थित मामा होटल के समीप उनकी बाइक की टक्कर पहले टेंपो से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ा और सड़क पर पलट गया.

add1

हादसे में गोपेश्वर कुम्हार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र राजू कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन और एंबुलेंस की मदद से तमाड़ अस्पताल पहुंचाया.

चार घायलों को रिम्स रेफर किया गया

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गणेश यादव, कार्तिक अहीर, गौरव यादव और मंजीत कुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया. अन्य घायलों में गणेश अहीर, मनीष अहीर, मोहित अहीर, डॉली सिंह सरदार, कमली देवी और निशा मुंडा शामिल हैं. सभी घायल खखसीडीह गांव के निवासी बताए गए हैं.

ALSO READ: खूंटी: हथियार बरामदगी के दौरान उग्रवादी ने पुलिस का हथियार छीनकर किया फायरिंग, एनकाउंटर में लगी गोली, कई घटनाओं में था शामिल

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारण कुछ समय तक रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *