जमशेदपुर के बिष्टुपुर में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्थिति गंभीर, MGM अस्पताल में इलाज जारी

Jamshedpur: जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार दोपहर धातकीडीह लेक के समीप...

Jamshedpur: जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार दोपहर धातकीडीह लेक के समीप एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया.

आग की लपटों से घिरे बुजुर्ग को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण समय रहते आग को बुझाया गया, जिससे बुजुर्ग की जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. पीड़ित की पहचान कपाली गौस नगर निवासी एस. सत्तार के रूप में हुई है. वर्तमान में वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

दोपहर 12 बजे की घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एस. सत्तार धातकीडीह लेक के पास पहुंचे. उनके हाथ में पेट्रोल से भरा एक डब्बा था. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने अपने पूरे शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस मार ली. देखते ही देखते वे आग का गोला बन गए और चिल्लाने लगे. आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए कंबल और पानी की मदद से आग को बुझाया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दी और गंभीर हालत में तड़प रहे सत्तार को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: रिम्स 2 के खिलाफ CM आवास कूच कर रहे आदिवासी समाज को ऑक्सीजन पार्क के पास रोका गया

TMH से MGM रेफर, हालत चिंताजनक

टीएमएच के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति और शरीर के अत्यधिक झुलस जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल MGM अस्पताल के बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एस. सत्तार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था और इसके लिए उनका बकायदा डॉक्टरों से इलाज भी कराया जा रहा था. हालांकि, उन्होंने आज ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह पा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *