Click Here
Click Here
Click Here

धूमधाम से शुरू हुआ शिवशक्ति मंदिर का वार्षिक महोत्सव, अखंड कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

Simdega: शहर स्थित हनुमान वाटिका के शिवशक्ति मंदिर में बुधवार सुबह दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुरू...

Crystal Shivling

Simdega: शहर स्थित हनुमान वाटिका के शिवशक्ति मंदिर में बुधवार सुबह दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हो गया. महोत्सव के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया, जो गुरुवार सुबह तक लगातार जारी रहेगा.

मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु अखंड कीर्तन में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, महोत्सव के दूसरे दिन हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवशक्ति मंदिर

शिवशक्ति मंदिर की विशेष पहचान यहां स्थापित विशाल स्फटिक शिवलिंग है, जिसे झारखंड के सबसे बड़े स्फटिक शिवलिंगों में से एक माना जाता है. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान शिव तक पहुंचती है और उनकी कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यही कारण है कि सिमडेगा सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मंदिर के व्यवस्थापक कौशल राज देव सिंह ने बताया कि वार्षिक महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आयोजन को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्य लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं.

ALSO READ: CUET UG 2026 की टॉपर बनीं देविना गहलोत, तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *