प्रिंस खान के नाम पर एक और कारोबारी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र के हरिओम टावर में रहने वाले कारोबारी उदय शंकर से वॉट्सऐप मैसेज और वॉइस कॉल के जरिए 5...

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र के हरिओम टावर में रहने वाले कारोबारी उदय शंकर से वॉट्सऐप मैसेज और वॉइस कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को दुबई में बैठा कुख्यात अपराधी प्रिंस खान बताया है. पैसे नहीं देने पर भुक्तभोगी और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है. इस संबंध में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

रात में आया धमकी भरा मैसेज

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 5 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है. पीड़ित उदय शंकर (पिता – श्याम जी शर्मा) अपने घर पर थे, तभी उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर (+971545920432) से वॉट्सऐप मैसेज और वॉइस नोट आने शुरू हुए.

Also Read: प्रिंस खान ने पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लालपुर थाना में केस दर्ज

मैसेज भेजने वाले ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर उनके और उनके परिवार के सदस्यों को शारीरिक क्षति पहुंचाने तथा जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं.

पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

धमकी मिलने के बाद डरे-सहमे पीड़ित ने 6 जून को लालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है और धमकी भरे मैसेज तथा वॉइस कॉल की पड़ताल की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *