मुख्यमंत्री राहत कोष से खिजरी विधानसभा के 8 जरूरतमंद परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, विधायक राजेश कच्छप ने सौंपे चेक

Ranchi: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...

Ranchi: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपने आवासीय कार्यालय लुपुंगटोली में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आठ लाभुकों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए.

विधायक ने कहा, संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना है. उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी के कारण कई परिवार आर्थिक संकट से गुजरते हैं, ऐसे समय में मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता उनके लिए संबल का कार्य करती है. उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल रही है. विधायक ने कहा कि उनका संकल्प है कि खिजरी विधानसभा का कोई भी नागरिक संकट की घड़ी में स्वयं को अकेला महसूस न करे. क्षेत्र के हर व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं.

आठ लाभुकों को प्रदान की गई सहायता राशि

मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जिन लाभुकों को सहायता राशि प्रदान की गई, उनमें कुंदन लकड़ा (सिंदवारटोली) को ₹50 हजार, सीमा लकड़ा (लोवाडीह) को ₹50 हजार, आशीष कुमार महतो (उलातु) को ₹40 हजार, प्रभात तिग्गा (खेरवाकोचा) को ₹30 हजार, शफीक आलम (सिठियो) को ₹50 हजार, लेधा हेमरोम (महादेव टोली) को ₹50 हजार, आंदी अहीर (सोगोद) को ₹50 हजार तथा राजकिशोर पंडित (टाटीसिलवे) को ₹50 हजार की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए.

ALSO READ: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लाभुकों ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों एवं उनके परिजनों ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *