मंडलसाई नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अंश इलेवन चक्रधरपुर बनी चैंपियन, सन्नी उरांव ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Chakradharpur: चक्रधरपुर के मंडलसाई गांव में मंगलवार की रात एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच...

Chakradharpur: चक्रधरपुर के मंडलसाई गांव में मंगलवार की रात एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

फाइनल में अंश इलेवन ने सरायकेला एफसी को हराया

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अंश इलेवन चक्रधरपुर और बनमा सरायकेला एफसी के बीच खेला गया. निर्धारित ओवर में अंश इलेवन चक्रधरपुर की टीम ने 48 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में सरायकेला एफसी की टीम मात्र 28 रन ही बना पाई. अंश इलेवन चक्रधरपुर ने 20 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी.

ALSO READ: चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का आदेश, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

विजेता और उपविजेता टीमों को मिला नकद पुरस्कार

मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंडलसाई कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *