असम में JMM का दांव: गठबंधन टूटा तो अकेले मैदान में, 16 सीटों पर किस्मत आजमा रही पार्टी

NewsWave desk: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज...

jmm
jmm

NewsWave desk: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. शाम तक यह साफ हो जाएगा कि असम की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा. लेकिन इस बार का चुनाव एक खास वजह से चर्चा में है और वह है झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की एंट्री.

गठबंधन टूटा, ‘एकला चलो’ की राह

झारखंड के बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी JMM ने इस बार असम में पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत सफल नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एकला चलो’ की रणनीति अपनाई. पार्टी ने शुरुआत में 21 सीटों पर दावेदारी की थी, लेकिन नामांकन के दौरान तकनीकी कारणों से 5 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए. अब 16 सीटों पर JMM के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

चाय जनजातियों पर सियासी दांव

JMM की पूरी चुनावी रणनीति असम के करीब 70 लाख चाय बागान श्रमिकों यानी ‘चाय जनजातियों’ पर केंद्रित है. इनका मूल संबंध झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र से माना जाता है. चुनाव प्रचार के दौरान हेमंत सोरेन ने इन समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का मुद्दा उठाया. पार्टी को उम्मीद है कि यह भावनात्मक जुड़ाव उन्हें असम की राजनीति में अहम भूमिका दिला सकता है.

Also Read: असम चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में BJP मजबूत, बहुमत के पार

नामांकन में झटके, फिर भी मजबूत चेहरे

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी को बोकाजान सीट पर बड़ा झटका लगा, जहां प्रत्याशी प्रताप सिंह रोंगफर का नामांकन रद्द हो गया. इसके बावजूद सोनारी से बलदेव तेली और चबुआ से भुबेन मुरारी जैसे उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. इन क्षेत्रों में झारखंडी मूल के मतदाताओं की अच्छी संख्या है.

राष्ट्रीय विस्तार की परीक्षा

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह चुनाव JMM के लिए केवल जीत-हार का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक अहम परीक्षा है. अगर पार्टी असम में प्रभाव छोड़ने में सफल रहती है, तो यह पूर्वोत्तर भारत में उसके विस्तार की शुरुआत हो सकती है. फिलहाल सभी की नजरें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं.

इन सीटों पर JMM के उम्मीदवार

सोनारी से बलदेव तेली, चबुआ से भुबेन मुरारी, डुमडुमा से रत्नाकर तांती, डिगबोई से भरत नायक, बिस्वनाथ से तेहारु गौर, खुमटाई से अमित नाग, डुलियाजान से पीटर मिंज, मर्गेरिटा से जरनैल मिंज, तिंगखोंग से महाबीर बास्के, नहरकटिया से संजय बाघ, माकुम से मुना कर्माकर, मजबत से प्रीति रेखा बारला, बरचला से अब्दुल मजान, रंगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो और बोकाजान से प्रताप सिंह रोंगफर मैदान में हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *