Click Here
Click Here
Click Here

पबिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, छात्रों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Jamtara: जिले के पबिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जलसहिया सीमा दुबे के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली UHSS...

Awareness Rally

Jamtara: जिले के पबिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जलसहिया सीमा दुबे के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली UHSS पबिया से शुरू होकर दुबे टोला तक पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली में शामिल विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया.

विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया

जलसहिया सीमा दुबे ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है. इसके प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक कार्यों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया. रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया.

ALSO READ: जामताड़ा में 76 साल बाद भी सड़क का इंतजार, ग्रामीणों ने कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *