पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 104 लोगों को मिला मुफ्त इलाज

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों का...

AYUSH health camp
AYUSH health camp held in rural areas of West Singhbhum

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीणों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था. इस दौरान कुल 104 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार निःशुल्क आयुष दवाएं वितरित की गईं.

तीन गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

आयुष विभाग की टीम ने गुदड़ी प्रखंड के सेरेंगदा, झींकपानी प्रखंड के सुरजाबासा और सदर चाईबासा प्रखंड के दलियामारचा गांव में शिविर आयोजित किए. शिविर में डॉ. कविता मैती, डॉ. श्रवण कुमार यादव और डॉ. आशिक अंसारी ने मरीजों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया. शिविर के दौरान रक्तचाप, मधुमेह, बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और एनीमिया समेत कई सामान्य बीमारियों की जांच की गई. जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को नियमित योग, संतुलित आहार, स्वच्छता और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए जागरूक किया. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सहिया या निकटतम आयुष स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर समय पर उपचार लेने की अपील की.

ALSO READ: NITI Aayog की रिपोर्ट ने खोली BJP के दावों की पोल: कांग्रेस 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *