पलामू: क्षतिग्रस्त मलय डैम नहर से सिंचाई संकट, किसानों ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लगाई गुहार

Palamu: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी के आगमन पर सदर प्रखंड के किसानों तथा जनप्रतिनिधियों ने...

PALAMU
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू

Palamu: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी के आगमन पर सदर प्रखंड के किसानों तथा जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेका त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने मलय डैम से निकलने वाली नहर की बदहाली को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. नेताओं को बताया गया कि सतबरवा, सदर और लेस्लीगंज प्रखंड के अन्नदाताओं के लिए यह नहर जीवन रेखा के समान है, जो वर्तमान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है.

के. राजू  ने जल्द मरम्मत कराने का दिया आश्वासन

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसी नेता और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस नहर की अविलंब मरम्मत नहीं कराई गई, तो तीनों प्रखंडों के खेतों तक पानी पहुंचना नामुमकिन हो जाएगा. इससे लगभग पांच हजार एकड़ में होने वाली खेती पूरी तरह प्रभावित होगी और क्षेत्र में अकाल जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. जनहित की इस गंभीर समस्या को सुनते हुए प्रदेश प्रभारी के. राजू  ने मीडिया के सामने किसानों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को सीधे संज्ञान में ले रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने और नहर की जल्द मरम्मत कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे. इस मौके पर नवल किशोर सिंह,कामाख्या सिंह, पंकज सिंह, सुभाष तिवारी, रविंद्र तिवारी और आलमगीर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे.
ALSO READ: NITI Aayog की रिपोर्ट ने खोली BJP के दावों की पोल: कांग्रेस 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *