Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 27 मई को जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था. वे उम्मीदवार JCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड का उपयोग करना होगा.

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा.
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद Jharkhand BEd Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा.
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.
Read Also: डेढ़ साल से अधूरा पड़ा लेंप्स गोदाम, किसानों में बढ़ी नाराजगी
इस दिन होगी परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 मई को किया जाएगा. यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. परीक्षा में भाषा प्रवीणता विषय से 30 सवाल, टीचिंग एप्टीट्यूड से 40 सवाल और रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जाएंगे.
