Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को लोकभवन , झारखंड द्वारा प्रकाशित विशेष पुस्तिका संवाद से विश्वास की एक प्रति भेंट की. यह पुस्तिका राज्यपाल महोदय के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई प्रमुख पहलों, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण गतिविधियों का एक समग्र संकलन है.
झारखंड की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई. उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल के इन दो वर्षों के सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की सराहना करते हुए झारखंड की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ALSO READ : आय वृद्धि योजना पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से 4 सप्ताह में मांगा जवाब
