Click Here
Click Here
Click Here

18 मई से 25 मई तक आयोजित होंगे “बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप”, पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने पर रहेगा विशेष जोर

Saraikela : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs)...

Saraikela : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) समुदायों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक संबंधित गांवों में “बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप” आयोजित किए जाएंगे. इस संबंध में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), सरायकेला-खरसावां द्वारा जागरूकता अभियान संचालित करने एवं लाभुकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी.

इन योजनाओं पर रहेगा फोकस:

कैंप के दौरान मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN), उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति योजनाएं एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा जाएगा. उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आपसी समन्वय से कैंपों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र आदिवासी या पीवीटीजी परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है. प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा लाभुकों के आवेदन तत्काल स्वीकृत कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने बताया कि जिले के चिन्हित पीवीटीजी बहुल गांवों एवं आदिवासी टोलों में रोस्टर के अनुसार कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर माइकिंग, दीवार लेखन एवं मुखिया/वार्ड सदस्यों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

Also Read : पाकुड़: आंदोलन की राह पर भाजपा, किसानों के मुद्दे पर 20 मई को प्रखंड मुख्यालय पर देगी धरना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *