Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Bundu: हालिया चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत और स्पष्ट बहुमत के बाद बुंडू नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं...

Bundu: हालिया चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत और स्पष्ट बहुमत के बाद बुंडू नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से विजय उत्सव मनाया. नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

भाजपा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे रहे मौजूद 

इस मौके पर भाजपा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे जिनमें राजेश उरांव, रंजीत लाहेरी, मुकेश मुंडा,विवेक आनंद जायसवाल, सुबोध मुखर्जी, भास्कर मुखर्जी, अपुल गुप्ता और लक्ष्मण मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे. सभी ने पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कार्यकर्ताओं ने क्या कहा ?

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों, योजनाओं और जनहित के कार्यों का परिणाम है. साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी.

ALSO READ: बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराया, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार तय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *