सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले जान लें आपके शहर का ताजा रेट

News Wave Desk : Gold-Silver Price Today: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है,...

News Wave Desk : Gold-Silver Price Today: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, बीते एक हफ्ते में गोल्ड की कीमतों में बड़ा उछाल आया है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. क्योंकी शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदने वालों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, रविवार 10 मई को जारी ताजा रेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी है

वहीं चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी है और इसका रेट 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों और डॉलर के उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस और चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है. यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी लगातार महंगाई देखने को मिल रही है, पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 1,640 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 1,500 रुपये तक महंगा हो चुका है, अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, कुछ दिन पहले तक चांदी का भाव 2,61,300 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, यानी कुछ ही दिनों में चांदी करीब 10 हजार रुपये महंगी हो गई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांच लें, लगातार बदलते दामों के बीच सही समय पर खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

बड़े शहरों में सोने के रेट जानें

शहर                              22 कैरेट                 24 कैरेट

Mumbai-                 1,39,650 रुपये           1,52,350 रुपये
Ahmedabad-           1,39,700 रुपये           1,52,400 रुपये

Chennai-                  1,41,500 रुपये           1,54,370 रुपये
Kolkata-                    1,39,650 रुपये           1,52,350 रुपये

Hyderabad-              1,39,650 रुपये           1,52,350 रुपये
Jaipur-                      1,39,800 रुपये           1,52,500 रुपये

Bhopal-                     1,39,700 रुपये          1,52,400 रुपये

Lucknow-                  1,39,800 रुपये          1,52,500 रुपये

Chandigarh-              1,39,800 रुपये          1,52,500 रुपये

देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने के दाम अलग-अलग दर्ज किए गए हैं. मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 1,54,370 रुपये तक पहुंच गई है, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी गोल्ड की कीमत दिल्ली के बराबर बनी हुई है. वहीं भोपाल और अहमदाबाद में भी सोने के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

 Also Read : विजय ने ली सीएम पद की शपथ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *