Click Here
Click Here
Click Here

NEET UG 2026 री-एग्जाम पेपर लीक का दावा निकला फर्जी, NTA ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

News Wave Desk: सोशल मीडिया पर NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाला एक वीडियो तेजी से...

News Wave Desk: सोशल मीडिया पर NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में परीक्षा का पेपर टेलीग्राम पर लीक होने की बात कही जा रही है. हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी करार दिया है.

NTA ने वायरल वीडियो को बताया झूठा

NTA ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उसके संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम का प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया गया है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई जानकारी पूरी तरह गलत है और परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई है.

फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एजेंसी ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी झूठी और भ्रामक जानकारी तैयार करना तथा उसे जानबूझकर प्रसारित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. NTA ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जो इस तरह की फर्जी सामग्री तैयार कर रहे हैं या उसे सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं.

Read Also: आर्द्रा नक्षत्र का आज से शुभारंभ, जानिए क्यों इस दिन आम खाने की है खास परंपरा

अभ्यर्थियों से की गई सतर्क रहने की अपील

NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. एजेंसी ने कहा कि अभ्यर्थी NEET की आधिकारिक वेबसाइट और NTA के सत्यापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी सूचनाओं को ही सही मानें तथा किसी भी अपुष्ट या संदिग्ध जानकारी को साझा करने से बचें.

निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया को लेकर NTA का संदेश

NTA ने कहा कि देशभर के 20 लाख से अधिक NEET अभ्यर्थी पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के हकदार हैं. ऐसे में अफवाहों और फर्जी दावों को बढ़ावा देना न केवल अभ्यर्थियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करता है. एजेंसी ने सभी से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *