Click Here
Click Here

चतरा: 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ

Chatra: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली...

Chatra: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गीला अफीम बरामद किया है. इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जो अपने घर से ही नशे का अवैध कारोबार चला रहा था.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिटही भरगांव निवासी नंदकिशोर गंझू अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अफीम छिपाकर रखे हुए हैं और उसे बाहर भेजने की तैयारी में है. सूचना की पुष्टि के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: JAMSHEDPUR: बहरागोड़ा में मिला 227 KG का विशालकाय बम निष्क्रिय, सेना की टीम ने स्वर्णरेखा तट पर किया सफल ऑपरेशन डिफ्यूज

घर से बरामद हुआ अफीम का बड़ा जखीरा

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापा मारा जहां से 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम बरामद किया गया. मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

16 लाख की कीमत और सख्त चेतावनी

पुलिस के अनुसार जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है. एसपी ने कहा कि जिले में तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है. ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अफीम के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *