बिहार

पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 104वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पटना,   पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की 104वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर राजेश राम ने कहा कि ललित बाबू एक विकास पुरुष थे। उन्होंने स्वतंत्रता से पहले कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए। ललित बाबू के प्रयासों से मिथिला पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने रेल और सड़क मार्ग के विकास के लिए कोशी और मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएं कार्यान्वित कीं।

कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, 

पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, प्रवीण सिंह कुशवाहा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पांडेय, असितनाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, रौशन कुमार सिंह, सशांत शेखर, अरविंद लाल रजक, गुरूदयाल सिंह, सुधीर शर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार, मिहिर झा, शमीम अख्तर, मृणाल अनामय, मुन्द्रिका सिंह यादव, विजय कुमार सिंह यादव, 

निशांत करपटने, अरविंद पासवान, कामेश्वर पासवान, टेकनारायण पाठक, परवेज हुसैन, शिवम राज, पंकज पासवान, उदय चन्द्रवंशी, विमलेश तिवारी, अशोक पासवान, राजेन्द्र चैघरी, गुरजीत सिंह, महेश प्रसाद राय, अमित कुमार झा सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

सभी नेताओं ने ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।-