Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के तीन एथलीट दिखाएंगे दम, धनबाद में 17 मई को प्रतियोगिता

Saraikela : 17 मई को धनबाद में राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चयन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है, इस प्रतियोगिता...

Saraikela : 17 मई को धनबाद में राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चयन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है, इस प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन होनहार एथलीटों का चयन किया गया है, जो ‘बेथल रन’ स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे.

बेथल रन: चुनौतीपूर्ण स्पर्धा

बेथल रन स्पर्धा का स्वरूप काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसमें एथलीटों को तीन चरणों से गुजरना होगा
1. सबसे पहले 800 मीटर की दौड़
2. इसके तुरंत बाद 200 मीटर की स्विमिंग
3. अंत में पुनः 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी

जिले के लिए चयनित एथलीट:

1. शोभा महतो (महिला वर्ग): शोभा पूर्व में विश्व चैंपियनशिप लेज़र रन में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. अब वे बेथल रन में अपना कौशल दिखाएंगी.
2. रशिक चन्द्र हेस्सा (पुरुष वर्ग – अंडर-20): युवा प्रतिभा के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे.
3. मिलन सोय (पुरुष वर्ग – अंडर-20): अंडर-20 श्रेणी में जिले का मान बढ़ाएंग.

जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ के सचिव ने बताया कि तीनों खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने को तैयार हैं, चयनित एथलीटों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता नेशनल स्तर के लिए चयन का आधार बनेगी.

Also Read : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दारोगा से इंस्पेक्टर की प्रोन्नति पर लगी रोक, सीनियरिटी विवाद पर सरकार से मांगा जवाब

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *