Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़

Dhanbad: कालूबथान ओपी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना के खुलासे में धनबाद पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है....

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़

Dhanbad: कालूबथान ओपी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना के खुलासे में धनबाद पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त विशेष औजार बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह बाइक चोरी कर नंबर प्लेट तोड़ देता था. इसके बाद चेसिस नंबर मिटाकर वाहनों को पेंट किया जाता था और मॉडिफाई कर बेच दिया जाता था. गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. एसएसपी के निर्देश पर SDPO निरसा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की.

ALSO READ: झारखंड : मानसून की दमदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 6 दिनों का वेदर फोरकास्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *