NEET मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, जामताड़ा में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Jamtara: जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार देर शाम भाजपा जिला कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ...

Jamtara
भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Jamtara: जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार देर शाम भाजपा जिला कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं और छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू की.

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार मौन

भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार मौन बनी हुई है. उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के समर्थन और कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की. अंत में राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: रथयात्रा के अवसर पर कराइकेला में महाभंडारा, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *