Chakradharpur: बंदगांव स्थित कराइकेला साहू टोला स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर शुक्रवार को भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के बीच खीर, खिचड़ी सहित महाप्रसाद का वितरण किया गया.
महाप्रभु के आगमन पर मनाई गई खुशी
मान्यता है कि रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ कराइकेला साहू टोला में एक दिन विश्राम करते हैं. महाप्रभु के आगमन की खुशी में श्रद्धालुओं ने महाभंडारे का आयोजन किया और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया.
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
महाभंडारे के बाद रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. भक्ति गीतों और संकीर्तन से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.
धर्म और संस्कृति को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन
इस अवसर पर बीस सूत्री सदस्य महेश साहू ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संस्कृति को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में पर्व-त्योहारों का आयोजन होते रहना चाहिए, क्योंकि इससे मन को शांति मिलती है और सामाजिक मेल-जोल बढ़ता है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में सचिन साहू, सुमित साहू, रतन साहू, सुकांत साहू, अमरेश साहू, बादल साहू, तारिणी साहू, आनंद साहू, महेश साहू, द्वारिका साहू, प्रियांशु साहू, आलोक साहू, गौरी शंकर साहू, फाल्गुनी साहू, सपन साहू, गोविंद साहू, राजीव साहू, विवेक साहू, विजय साहू, राहुल साहू, चमटू मिश्रा, आकाश साहू, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
